पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसल बीमा के प्रमाण पत्र आज बांटेंगे

फसल बीमा के प्रमाण पत्र आज बांटेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसल बीमा के प्रमाण पत्र आज बांटेंगे

रायसेन| राष्ट्रीयकृषि फसल बीमा योजना खरीफ 2013 के जिले में बीमा की स्वीकृत राशि में से प्रथम चरण में सेवा सहकारी समितियों के 38 हजार से अधिक किसानों को प्राप्त राशि के प्रमाण पत्र समारोह के दौरान बांटे जाएंगे। कार्यक्रम शासकीय पाॅलीटेक्निक कॉलेज में 17 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे रखा गया है। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल गौर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुरा विधायक रामकिशन पटेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल उपस्थित रहेंगे।