गौहरगंज में धरना प्रदर्शन आज
गौहरगंज में धरना प्रदर्शन आज
रायसेन| प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विस में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे बुधवार को गौहरगंज में आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष मुमताज खान किसान नेता सुरेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्री यादव दोपहर 1 बजे गौहरगंज पहुंचेंगे। वे यहां किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहंेगे।