पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोशाला खोलने के लिए मांगी पांच एकड़ जमीन

गोशाला खोलने के लिए मांगी पांच एकड़ जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोशाला खोलने के लिए मांगी पांच एकड़ जमीन

रायसेन| जयगुरुदेवधर्म प्रचारक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क पर बैठी रहने वाली गायों को वाहनों की टक्कर से घायल होने पर चिंता व्यक्त की गई। गायों को गौशाला में रखने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में पांच-पांच एकड़ जमीन की मांग का प्रस्ताव समिति द्वारा विदेश मंत्री एवं स्थानीय सांसद सुषमा स्वराज को सौंपने का निर्णय लिया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष कोमल प्रसाद वंशकार ने बताया कि मप्र के प्रत्येक जिले में गौशाला खोलने के लिए 5-5 एकड़ जमीन मिल जाए तो वे ऐसी गायों को वहां पर रखकर उनकी सुरक्षा कर सकते हैं। बैठक में समिति के महामंत्री अनूप द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम घांडे, सदस्य रिंकू सेन, नाथ बाबा, प्रदीप सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।