पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड बनने से चित्रगुप्त मंदिर की राह आसान

रोड बनने से चित्रगुप्त मंदिर की राह आसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड बनने से चित्रगुप्त मंदिर की राह आसान

रायसेन| चित्रगुप्तमंदिर तक रोड बनने से अब लोगों के मंदिर तक पहुंचने की राह आसान हो गई है। इस मार्ग को बनवाने की मांग कायस्थ समाज द्वारा नगर पालिका से की जा रही थी। समाज का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाह से भी मिला था। नपाध्यक्ष श्रीमती कुशवाह ने लोगों की जायज मांग को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए मंदिर मार्ग पर सीसी मार्ग का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद उक्त मार्ग का निर्माण किए जाने के लिए प्रस्ताव अनुमोदन के लिए नपा की बैठक के दौरान स्वीकृति के लिया रखा गया था। नपाध्यक्ष श्रीमती कुशवाह ने इस मार्ग की स्वीकृति देते हुए मार्ग को बनवा दिया है। सड़क बनने से कायस्थ समाज में खुशी का माहौल है। समाज के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, देवीशरण श्रीवास्तव, ओम बाबू श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।