जागरूकता रैली निकाली
जागरूकता रैली निकाली
रायसेन। ग्राम गढ़ी में चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी और विपत्ति के समय मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन लगाने के लिए लोगोंं को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गढ़ी शाला के प्रधानाध्यापक यूएस गहलोत, शिक्षक सतीश चंद्र गुप्ता , शायमा अंसारी, भावना शर्मा, दीपिका चौरसिया, देवीराम साहू, अरविदं कुमार चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।