भागवत कथा में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रायसेन| यशवंतगार्डन में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि मुसीबत किस पर नहीं आती है। भगवान श्रीकृष्ण को कंस के कारागार में जन्म लेना पड़ा, लेकिन भगवान ने बाकायदा जेल में जन्म लेकर यह दिखा दिया की वह मनुष्य रूप में भी जन्म लेकर लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिला सकते हैं। पं. शर्मा ने गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की सहित अनेक भजन सुनाए।
सत्संग कार्यक्रम 18 को
रायसेन।कृषिउपज मंडी प्रांगण में बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत महाराज 18 सितंबर को सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। गुरुवार को शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में गौसेवकों को गौमाता की रक्षा कराने का संकल्प दिलाया जाएगा। गौमाता को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए जगगुरुदेव के शिष्यों द्वारा लंबे समय से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शिष्य रमेश पटेल, नारायण नामदेव, फूलवती बाई, इमरत सिंह ने नागरिकों से सत्संग कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
रायसेन। शहरमें चल रही भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।