कल रवाना होगी ट्रेन
कल रवाना होगी ट्रेन
रायसेन| मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत द्वारिका धाम की यात्रा 18 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के लिए जिले के 101 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। द्वारिका धाम की यात्रा के लिए ट्रेन 18 सितंबर को हबीबगंज रलवेे स्टेशन भोपाल से रात 11.30 बजे रवाना होगी। सभी तीर्थ यात्रियों से 18 सितंबर को रात्रि 10 बजे तक हबीबगंज रेलवेे स्टेशन भोपाल पहुंचने की अपील की गई है। यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षक के रूप में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक रायसेन, हरिहर सिंह तोमर सहा. ग्रेड-3 जिला कार्यालय को भेजा जा रहा है।