पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश

छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश

रायसेन | मौसममें उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप निकल रही है। दोपहर बाद आसमान पर काली घटाएं छा रही हैं। इतना ही नहीं ये काली घटाएं बरस भी रही हैं। ऐसी स्थिति आगामी पांच दिनों तक बनी रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक आसमान पर मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश का भी अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को भी सुबह के समय धूप निकली। दिन भर उमस और गर्मी का माहौल बना रहा। दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन गया और आसमान पर काली घटाएं छा गईं। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिल गई।