जयंती पर निकला चल समारोह
बुधवारको भगवान विश्वकर्मा की जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। विश्वकर्मा समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं शहर में चल समारोह भी निकाला गया। इसमें एक ट्राली में भगवान विश्वकर्मा का बड़ा चित्र रखकर उनकी झांकी सजाई गई थी।
चल समारोह पाटनदेव स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों सागर तिराहा, महामाया चौक, इंडियन चौराहा होकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस चल समारोह में समाज के युवा लेझम बजाते और नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं समाज की महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। चल समारोह का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह में विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष धनीराम विश्वकर्मा सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे। विश्वकर्मा जयंती पर हुए कार्यकम में समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
रायसेन। विश्वकर्माजयंती पर शहर में निकला चल समारोह।