पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा ने हटाया अितक्रमण

नपा ने हटाया अितक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को सागर रोड पर अवैध तरीके से मकान की बाउंड्रीवाल बनाकर गेट लगाने पर उक्त अतिक्रमण को हटवा दिया। उक्त अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने नपा अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे।

बुधवार को दोपहर 3 बजे नपा के अधिकारी दल-बल के साथ सागर रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। भाजपा नेता जमना सेन को एक दिन पहले अपने मकान का अतिक्रमण हटवाने का नोटिस भेजा गया था। जब उनके द्वारा उक्त अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका के अधिकारियों ने जेसीबी से मकान की बाउंड्रीवाल और गेट को तोड़कर अतिक्रमण हटा दिया, जबकि शहर में सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। सड़क किनारे वर्कशाप चल रहे हैं। रेत, गिट्टी का कारोबार संचालित किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त कारोबारियों का अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटाई जा रही है। नपा प्रशासन ने मात्र दो लोगों का अतिक्रमण हटाकर इतिश्री कर ली।

रायसेन। नगरपालिकाअमले ने अितक्रमण हटाया।