बाढ़ में फंसे लोगों की मिलेगी जानकारी
रायसेन |जम्मू कश्मीरकी बाढ़ में फंसे हुए प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों जम्मू कश्मीर एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। जम्मू कश्मीर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जिले के निवासी भी पर्यटन, धार्मिक यात्राओं तथा अन्य निजी कार्यों से भ्रमण पर आते-जाते रहते हैं।
जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि जम्मू कश्मीर या आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण पर गए किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही हो तो संबंधित व्यक्ति की सभी जानकारी एकत्रित कर अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के ई-मेल पर तथा दूरभाष क्रमांक 07482-223005 पर भेजना सुनिश्चित करें।