माैसम में बदलाव, फिर बढ़ने लगा तापमान
रायसेन|मौसम में आ रहे बदलाव से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है।
कभी तापमान घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो गई है। हालांकि अभी रात में ठंडक बनी हुई है। दिन जरूर गर्म होने लगा है। सर्द व गर्म मौसम होने से उसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।