पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के बाद दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि

जांच के बाद दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13वर्षीय किशोरी सुरभि माहेश्वरी 6 वर्ष के बालक निखिल गंगोरिया को इलाज के दौरान डेंगू की पुष्टि हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी हरकत में गए हैं। वे डेंगू की रोकथाम के प्रयासों में जुट गए हैं। नगर के सत्यनारायण माहेश्वरी की 13 वर्षीय बालिका सुरभि एक अन्य बालक निखिल गंगोरिया को फीवर आने पर जांच कराई गई। जांच में डेंगू होने की आशंका चिकित्सकों द्वारा व्यक्त किए जाने पर सुरभि के परिजन इलाज के लिए नागपुर निखिल के परिजन उपचार के लिए भोपाल स्थित एक अस्पताल में ले गए। वहां पर दोनों की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की गई। जानकारी लगते ही चिकित्सकों का एक दल नगर में पहुंचा। दल में डाॅ.बीडी गुप्ता रायसेन, डाॅ. गोपीलाल मालवीय रायसेन डा. एसके गोरे बरेली शामिल थे। दल द्वारा नागरिकों से अपील की गई की घरों, दुकानों खाली पड़े प्लाट पर पानी का भराव होने दें। पानी उबालकर ही उपयोग करें। साथ ही सड़कों, नालियों, कचरे की सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

बीएमओ डाॅ. केके सिलावट नायब तहसीलदार पीके गुप्ता भी स्थिति पर नगर रखे हुए हैं।

देवरी। डेंगूकी पुष्टि के बाद डाॅक्टरों अधिकारियों के दल ने नगर का दौरा किया।