पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौपड़ा मोहल्ले से कोर्ट तक भरे जा रहे गड्‌ढे

चौपड़ा मोहल्ले से कोर्ट तक भरे जा रहे गड्‌ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गड्‌ढों को भरने की जा रही औपचारिकता

लोगोंको शहर के बीच से निकले मुख्य मार्ग के कायाकल्प का इंतजार लंबे समय से है। इसकी स्वीकृति को दो बरस बीत चुके हैं। अभी तो केबल रोड पर चौपड़ा मोहल्ले से लेकर न्यायालय तक हुए गड्‌ढों को दुरुस्त कराने की औपचारिकता निभाई जा रही है। गड्‌ढों में मुरम में का मरहम से भरपाई की जा रही है। जबकि मार्ग के गड्‌ढों में तह तक गिट्‌टी और डामर से बेस तैयार किया जाना था।

शहर में किए किए जा रहे सर्वे से लोगों को आस जगी थी कि जल्द ही मार्ग तैयार होगा, लेकिन मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने की राह आसान नहीं दिख रही है। हालांकि इस बीच हुए गड्‌ढे लोगों की परेशानी बने हुए थे। कुछ महीनों पहले ही मार्ग के गड्‌ढे इसी तरह भरे गए थे। अब दोबारा गड्ढों को समतल किया जा रहा है। चौपड़ा मोहल्ले से लेकर कोर्ट परिसर के सामने तक करीब 100 से अधिक गड्‌ढे हैं। इन गहरे गड‌्ढों में आए दिन वाहन चालक गिर रहे थे। इस संबंध में भस्कर द्वारा समाचार भी प्रकाशित किया जाता रहा है। हालांकि देरी से ही सही लेकिन खबर के असर पर हाईवे के गड‌्ढों पर मुरम और ईंटों के बूरे का पैबंद लगाना शुरू किया है। अब देखना यह है कि इस औपचारिकता के खिलाफ प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करता है कि हर महीने इस तरह की भरपाई का काम चलता रहेगा।

मामले को दिखवाते हैं

^मार्गपर गड‌्ढों को भरने का काम चल रहा है। मेरे सामने काम शुरू हुआ तो था, लेकिन अगर मार्ग पर लापरवाही के साथ काम किया जा रहा है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। उमरावसिंह मरावी, एसडीएमरायसेन

रायसेन। हाईवेपर हुऐ गड‌्ढों को पत्थर से पूर दिया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना कराना पड़ रहा है।