कथा के पहले दिन निकली कलश यात्रा
वार्डक्रमांक 11 स्थित यशवंत गार्डन से सात दिवसीय विशाल संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा के पहले दिन नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पहुुंची। ढोल नगाड़ो के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं और कन्याएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी।
जहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने भागवत मैया की विधिवत् पूजा अर्चना की गई। कलश यात्रा में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कथा के आयोजक लोकनाथ सिंह कुशवाह, अरविंद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामप्रसाद राठौर, मंदिर समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर, ऋषिनाथ सिंह कुशवाह, धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, महिपाल सिंह, पंडित विष्णु प्रसाद रिछारिया, राजेन्द्र सिंह राठौर उर्फ राजू भैय्या, जमना सेन, राममोहन शर्मा, लोकनाथ साहू, सुरेश साहू, भूपेन्द्र कांकेर, अंबुज माहेश्वरी, देव शाक्या, शिवमोहन शर्मा,राहुल राठौर, अशोक सेन, पुष्पेन्द्र सिंह, विनयमोहन शर्मा, डॉ गणेशराम सिंगरोली, संदीप सिंघल सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रायसेन। वार्डक्रमांक 11 स्थित यशवंत गार्डन से सात दिवसीय भागवत कथा शुरू होने से पहले शहर में निकली कलश यात्रा।