पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

बेगमगंज | मप्रजन अभियान परिषद द्वारा ग्राम गोरखी में पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में बीमार 162 पशुओं का इलाज किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा पशु पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई। इसके साथ ही देसी नस्ल की गाय पालने वाले किसानों को गोपाल योजना में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। मप्र जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक पवन सहगल, नवांकुर संस्था से विवेक तिवारी, प्रस्फुटन समिति गोरखी से नरेन्द्र दांगी, बृजेश पांडे, भागीरथ सेन, हल्के, हम्मीर, बब्लू ठाकुर, रज्जू आदि का सहयोग रहा।