- Hindi News
- कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
रायसेन |कांग्रेस केव्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कांकर ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफ दे दिया है। श्री कांकर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को फैक्स के माध्यम से भेजे इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस में लगातार निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पार्टी में संवादहीनता एवं अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा हो चुकी है। इसके बावजूद पार्टी के आला अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना पार्टी के लिए नुकसानदायक हो रहा है।