पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियमितता पर दो पंचायत सचिव निलंबित

अनियमितता पर दो पंचायत सचिव निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियमितता पर दो पंचायत सचिव निलंबित

रायसेन |शासकीय कर्तव्योंके निर्वहन में अनियमितताएं बरतने पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग चौधरी ने जनपद पंचायत बाड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरसिली के पूर्व पंचायत सचिव और वर्तमान में ग्राम पंचायत घोंट में पदस्थ सुरेश ठाकुर को निलंबित किया है। इसी तरह वर्तमान पंचायत सचिव दुर्गाप्रसाद धानक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित पंचायत सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत बाड़ी निर्धारित किया गया है।