चार शिकारी गिरफ्तार, दो फरार
दो बंदूक के साथ कारतूस और जीप जब्त
वनक्षेत्रके ग्रामीणों द्वारा वन्य प्राणियों के शिकार को रोकने में शासकीय महकमे की मदद करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका अंदाजा बुधवार को गिरफ्तार किए गए शिकारियों को देखकर लगाया जा सकता है। वन विभाग ने चार शिकारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कारतूस सहित दो बंदूकें और एक जीप जब्त की है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 4 बजे शहर से सटे नयापुरा वनांचल क्षेत्र में ग्रामीणों को शिकारियों की चहलकदमी का अहसास हुआ। वन क्षेत्र के सूत्रों से विभाग को शिकारियों की सक्रियता की सूचना मिली। विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचने से शिकारी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वन अमले द्वारा 4 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उनके पास से दो बंदूकें, कारतूस सहित एक जीप जब्त की गई है। आरोपी शेख हासिम, शेख नसीम, शेख रहमान अल्ली के रहने वाले हैं। वहीं एक शहनवाज आलम भोपाल निवासी है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दो आरोपी अबरार और कलीम मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
कर रहे जांच
^सूचनापर दबिश दी गई थी। मौके पर शिकार करने की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है। रामकुमार, रेंजअधिकारी रायसेन पूर्व
रायसेन। आरोपियोंके पास से ये सामान बरामद हुअा।
रायसेन। शिकारकी योजना बनाते हुए पकड़ाए आरोपी।