पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

रायसेन| मारपीटके चार आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग फरियादी पक्ष ने कलेक्टर एसपी से की है। शिकायती आवेदन में ग्राम रगपुरा इमालिया निवासी मथुराबाई ने कहा है कि गत 7 दिसंबर को गांव में ही जब वे उनके भाई बाबूसिंह के साथ जा रही थीं, तब वहीं के आरोपी मोवतसिंह, वीरनसिंह, मिथुन और गुलाबसिंह बैरागी ने दोनों के साथ मारपीट की। आरोपी दोनों को पीटकर फरार हो गए। मथुराबाई के अनुसार उन्होंने कोतवाली थाने आकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने कायमी की लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मथुराबाई ने अपने पिता इमरतसिंह के साथ मंगलवार को जनसुनवाई में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद दोनों एसपी कार्यालय गए और वहां भी ज्ञापन दिया। मारपीट में घायल बाबूसिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।