- Hindi News
- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे लोग, बधाई गीत गाए
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे लोग, बधाई गीत गाए
नगरके वार्ड 13 स्थित अवंतिका कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने भक्तों को सुनाई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों और महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान नाच-गाकर बधाई गीत गाए। इसके साथ ही सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं और प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान यहां हजारों महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रायसेन। कथावाचककी गोद में बाल कृष्ण।
रायसेन। अवंतिकाकॉलोनी में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु।