पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छाया कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

छाया कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण चालकों को अपने वाहन चलना तक मुश्किल हो गया। वहीं आसमान पर दिन भर बादल छाए रहे। दिन के समय लोग सूर्य देव के दर्शनों के लिए तरस गए। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में कमी गई है। जिससे लोगों को दिन भर ठंड का अहसास होता रहा।

शहर में सुबह 6 से 7 बजे के बीच कोहरा ज्यादा था। हालांकि कोहरे का असर सुबह 9 बजे तक बना रहा। तापमान में आई गिरावट से दिन भर मौसम ठंडा बना रहा। लोगों को गर्म कपड़े पहने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

ठंड ने दिखाया असर, घरों में दुबके लोग

सिलवानी.धीरेधीरे मौसम में ठंडक घुलती जा रही है। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना आरंभ कर दिए हैं। मौसम के करवट लेने के साथ ही ठंड का अहसास होते ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों की मानें तो अभी बिक्री में इजाफा नहीं हुआ है। दो दिन से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से अचानक ठंडी हवा के चलने से लोग घरों में दुबक कर रह गए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। गर्म कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष गर्म कपड़ों के भावों में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को माता पिता गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेज रहे हैं। गर्म कपड़ों का विक्रय करने वाले व्यापारी अनुज बरसैया, कमलकांत गुप्ता,जितेंद्र चौरसिया,ब्रजकिशोर आदि बताते हंै कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्म कपड़ों के भावों में इजाफा हुआ है।

रायसेन। गुरुवार को नगर में कोहरा छाया रहा। इस कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। यह दृश्य सागर रोड पर सुबह ११.३० बजे का है।