लंबित मामले जल्द निपटाने के निर्देश
क्राइम मीटिंग में एसपी ने की अपराधों की समीक्षा
रायसेन | पुलिसकंट्रोल रूम में गुरुवार को क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इसमें एसपी दीपक वर्मा ने दिसंबर माह के अंत तक लंबित मामलों का निराकरण करने की नसीहत थाना प्रभारियों को दी है। इसके अलावा जिले मेंं आपराधिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई कर भय मुक्त वातावरण बनाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो।
पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा प्रत्येक थाने के लंबित अपराध, चालान, माल, मर्ग, शिकायत, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि वर्ष 2014 का अंतिम माह चल रहा है, माह के अंत तक आवश्यक रूप से सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाए। नए साल की शुरूआत नए कार्यों से की जाए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को यह भी नसीहत दी कि उनके आमजन से व्यवहार अत्यंत मधुर एवं मिलनसार होना चाहिए। महिला बच्चों को किसी भी सूरत में थाने पर ना बुलाया जाए। गुमशुदा बालक और बालिकाओं के गुमने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गौवंश का अवैध व्यापार गौहत्या करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए हैें। बैठक में एएसपी धनंजय शाह सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
जनसंवाद होगा : डीजीपीके निर्देशानुसार 12 से 18 दिसंबर तक जन-संवाद दिवस मनाया जाएगा। थाना क्षेत्र के 3 बड़े ग्रामों में अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) थाना प्रभारी निश्चित तिथि में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं पुलिस व्यवस्था के संबंध में उनके सुझावों से रूबरू होंगे।
रायसेन। पुलिसकंट्रोल रूम में क्राइम मीटिंग लेते एसपी।