पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस वाहन की टक्कर से दो छात्र घायल

पुलिस वाहन की टक्कर से दो छात्र घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

सागररोड पर मुखर्जीनगर गेट के सामने एक पुलिस वाहन ने पेपर देकर घर लौट रहे छात्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दो छात्र घायल हो गए। उक्त छात्रों का वाहन ठीक कराए बिना चालक द्वारा पुलिस का वाहन ले जाने पर वहां मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिस वाहन को रोक लिया। ऐसे में क्राइम मीटिंग में भाग लेने आए टीआई महेंद्र सिंह मीणा को स्कूटी पर बैठकर कंट्रोल रूम तक जाना पड़ा।

गुरुवार को सुबह 11 बजे ग्राम उड़दमऊ निवासी छात्र सोनू ठाकुर और हरिओम पेपर देने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। मुखर्जीनगर गेट के सामने बेमगमगंज थाना प्रभारी के वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे छात्रों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों छात्र गिर कर घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन चालक से छात्रों की बाइक ठीक करवाने के लिए कहा, लेकिन वह छात्रों को ही धमकाने लगा। ऐेसे में लोगों ने पुलिस वाहन को घेर कर रोके रखा। बाद में कोतवाली थाने से भी पुलिस वहां पर पहुंच गई और छात्रों पुलिस वाहन चालक को थाने ले आई। यहां पर दोनों के बीच वाहन ठीक करवाने को लेकर समझौता हो गया। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभाारी राकेश जैन से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

रायसेन। गुरुवारको मुखर्जी नगर गेट के सामने थाना प्रभारी के वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस लोगों में नोंकझोंक भी हुई।