रामलीला मेला समिति भंग
अब प्रशासन कराएगा रामलीला का मेला
कार्यालय संवाददाता | रायसेन
जिलाप्रशासन ने रामलीला मेला समिति को भंग कर दिया है। समिति को भंग करने के बाद अतिरिक्त तहसीलदार पीटी बागड़े को यहां पर प्रशासक के रूप में नियुक्त कर दिया है। अब प्रशासन द्वारा ही रामलीला मेले का आयोजन कराया जाएगा।
इस बार रामलीला मेला 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस आयोजन को अपने बलबूते पर कराने के लिए नव नियुक्त प्रशासक ने गुुरुवार को रामलीला पहुंच कर पदभार संभाल लिया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष जमना सेन का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन दिन पहले हुई समिति की बैठक में चंद्रमोहन गोयल को समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था। गुरुवार को जिला प्रशासन ने समिति को भंग कर रामलीला में प्रशासक की नियुक्ति कर दी है। रामलीला में प्रशासक की नियुक्ति होने के बाद एसडीएम उमराव सिंह मरावी, तहसीलदार दीपक पांडेय और अतिरिक्त्त तहसीलदार पीटी बागड़े रामलीला पहुंचे। यहां पर श्री बागड़े ने रामलीला समिति के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ बैठक लेकर रामलीला मेला आयोजित करने के लिए चर्चा की।
भंग कर दी समिति
^रामलीलामेला समिति को भंग कर दिया गया। अतिरिक्त तहसीलदार पीटी बागड़े को रामलीला में प्रशासक नियुक्त किया गया। अब रामलीला आयोजन की व्यवस्थाएं प्रशासनिक स्तर पर की जाएंगी। दीपकपांडेय, तहसीलदाररायसेन
रायसेन। गुरुवारशाम रामलीला समिति की बैठक हुई।