कल लगेगी नेशनल लोक अदालत
कार्यालय संवाददाता | रायसेन
जिलेके सभी न्यायालयों में 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश बीके जाटव ने बताया कि लोक अदालत में कई विभागों के लंबित प्रकरणों एवं समझौते तथा मध्यस्थता वाले प्रकरणों का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के अधिक से अधिक लोगों को इस अवसर का लाभ मिल सके, इसके लिए विभागों से ऐसे सभी प्रकरण निराकरण के लिए रखे जाएंगे।
श्री जाटव ने जानकारी दी कि इस लोक अदालत में संबंधित पक्षकारगण अपने सिविल राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, भरण-पोषण, राजस्व, विद्युत मोटर व्हीकल एक्ट, चैक बाउन्स संबंधी, ग्राम न्यायालय संबंधी, श्रम विभाग, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम तथा सभी प्रकार के प्रीलिटिगेशन के मामलों का निराकरण पक्षकारों के आपसी सामंजस्य एवं समझौते के आधार पर करा सकते हैं।