पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मीयता से की गई सेवा में मिलता है संतोष

आत्मीयता से की गई सेवा में मिलता है संतोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पर्शअभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में आयोजित अस्थि बाधित व्यक्तियों की करेक्टिव सर्जरी शिविर में नि:शक्तजनों की शल्य क्रिया करने दिल्ली से आए डॉक्टर अरुण जैन एवं अखिल भारतीय चेतना परिषद के डॉ. सीताराम अग्रवाल काे कलेक्टर जेके जैन ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा डाॅ. जैन की संपूर्ण टीम के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे जिले के नि:शक्तजनों की सेवा के लिए डॉ.अरुण जैन दिल्ली से और सीताराम अग्रवाल छत्तीसगढ़ से आए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिले में 23 वर्षों बाद नि:शक्तजनों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन एक शुरूआत मात्र है। उन्होंने कहा कि इस शिविर से जो नि:शक्तजन लाभांवित होंगे और अपने क्षेत्र में जाएंगे उनसे प्रेरणा लेकर आगामी शिविरों में आएंगे। श्री जैन ने कहा कि हम सभी में विनम्रता का भाव होना चाहिए तभी हम दूसरे के दर्द को महसूस कर सकते हैं, उसके दर्द को दूर करने अग्रसर हो सकते हैं।

42 मरीजों की हुई है शल्य क्रिया

उल्लेखनीयहै कि डॉ. अरुण जैन, डॉ सीताराम अग्रवाल तथा उनकी टीम द्वारा पूर्व में भी 42 अस्थि बाधित नि:शक्तजनों की शल्य क्रिया की गई थी। डॉ. अरुण जैन द्वारा कई राज्यों में आयोजित शिविरों में 10 हजार से अधिक ऑपरेशन किए गए हैं। अखिल भारतीय चेतना परिषद के डॉ सीताराम अग्रवाल नि:शक्तजनों के लिए सदैव समर्पित रहते हैं और उनकी शल्य क्रिया से लेकर पुनर्वास तक के लिए आयोजित होने वाले शिविरों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रायसेन। शल्यक्रियाचिकित्सा शिविर में आए डाक्टर्स का सम्मान किया गया।