पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज बीदपुरा आएंगी सुषमा स्वराज

आज बीदपुरा आएंगी सुषमा स्वराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज बीदपुरा आएंगी सुषमा स्वराज

रायसेन| विदेशमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सुषमा स्वराज एवं प्रदेश के वन मंत्री डाॅ. गौरीशंकर शेजवार मंगलवार को जनदर्शन कार्यक्रम में सांची विधानसभा के ग्राम बीदपुरा पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज लोकसभा चुनाव में किए गए वादों को निभाने के लिए पहुंच रही हैं। इस गांव से सांसद को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए थे। भाजपा के जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी राकेश तोमर ने बताया कि सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीदपुरा में 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हेलीकाप्टर से आएंगी।