पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायब हो गई लक्ष्मण रेखा

गायब हो गई लक्ष्मण रेखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए दो महीने पहले नगर पालिका और यातायात पुलिस द्वारा सड़क के दोनों तरफ लक्ष्मण रेखा खींची गई थी। कुछ दिन तक तो इस लाइन को लगातार खींचा गया, लेकिन बाद में इसे डालना बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में अब फिर से सड़क के किनारे दुकानें लगने लगी हैं या फिर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े होने लगे हैं। सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था बाधित होने लगी है। वहीं सड़कों पर पसरे अतिक्रमण पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है।

शहर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लंबे अंतराल के बाद नगर प्रशासन ने शहर को व्यवस्थित करने का जोखिम उठाया था। शहर के मुख्य मार्गों पर असीमित पार्किंग को दुरुस्त करने का मन बनाया था। वाहन चालक सड़कों पर मनचाहे स्थान पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पर्किंग करें इसके लिए मुख्य मार्गों पर दोनों तरफ चूने की लाइन डलवाना शुरू किया गया था। इससे कुछ हद तक शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आया था। वाहन निर्धारित स्थान पर खड़े होने लगे थे और लोगों को आवागमन में सुविधा होने लगी थी। अब सड़क किनारे लाइन डालना बंद होने से यातायात व्यवस्था अपने पुराने ढर्रे पर लौट आई है। इंडियन तिराहे के पास पुराना सीएमएचओ बंगला तोड़ने के बाद से ही सब्जी दुकानदारों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सब्जी के हाथ ठेले वाले अब सड़कों के किनारे कब्जा जमा चुके हैं, जिससे निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल्द ही सख्ती की जाएगी

^हाथठेला संचालकों को हद में रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वाहन पार्किंग के लिए भी सख्ती की जाएगी। इसके साथ ही सड़कों पर दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ नोटिस दिए जाएंगे। डीपीदुबे, यातायातप्रभारी रायसेन

सड़क पर चलाया जा रहा कारोबार

सागरतिराहे से लेकर मुखर्जी नगर गेट तक कई कारोबार सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं। लोगों ने आधी सड़कों तक वर्कशॉप डाल ली है। वहीं सागर तिराहे से अस्पताल परिसर तक लोग सड़कों पर खिसकते जा रहे हैं। सड़कों पर रेत, गिट्टी का कारोबार संचालित करने से जहां वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं प्रशासन को भी टैक्स का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी शहर के जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ कार्रवाई करने से कतराते नजर आते हैं।

पुलिस की उदासीनता से हालात होते जा रहे बदतर

नगरपालिका द्वारा चून