पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह तेज धूप, दोपहर बाद हुई बारिश

सुबह तेज धूप, दोपहर बाद हुई बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे लोगों को दोपहर बाद मिली गर्मी से राहत

मौसममें रोजाना परिवर्तन रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बारिश का मौसम बन रहा है। सोमवार को सुबह तेज धूप निकलने से जहां लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। वहीं दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली

जिले में जून माह से लेकर अब तक 93.7 सेमी ही बारिश हुई है, जबकि जिले में सीजन के दौरान 132.74 सेमी औसत बारिश होती है। इस हिसाब से अभी जिले में 39.04 सेमी बारिश की और दरकार है। अभी हालत यह है कि कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। इस लिहाज से औसत बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है।

मौसम में उमस और नमी बढ़नेे से लोगों को दिक्कतें होने लगी हैं। इस तरह के मौसम से लोगों की सेहत भी नासाज होने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहले की तुलना में तीन गुना ज्यादा मरीज रहे हैं।

फसलोंमें बढ़ रहा है इल्लियों का प्रकोप

मौसममें बदलाव से फसलों पर भी असर पड़ रहा है। कहीं फसलों में सूखा रोग लग गया है तो कहीं फसलों में इल्लियों का प्रकोप देखा जा रहा है। कीटनाशक छिड़कने के बाद भी इल्लियां कंट्रोल नहीं हो रही हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इससे पहले बारिश होने से किसानों को फसलों को बचाने के लिए बारिश की दरकार थी और अब जब बारिश का दौर चल रहा है तो कीटों के हमले से फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। यानि किसानों की समस्या खत्म नहीं हो रही है।

दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश

रायसेन।सोमवारको दोपहर बाद झमाझम करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद कभी बंूदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश का दौरा चलता रहा। जिले भर में अब तक 93.7 सेमी बारिश हो चुकी है, जबकि 24 घंटे में 2.23 सेमी बारिश हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 67.72 सेमी, गैरतगंज में 97.72, बेगमगंज में 86.8, सिलवानी में 95.46, गौहरगंज में 94.3, बरेली में 71.72, उदयपुरा में 111 और वर्षामापी केन्द्र बाड़ी में 124.95 सेमी बारिश रिकाॅर्ड की की गई है।

24घंटे में हुई 2.23 सेमी बारिश

जिलेमें बीते 24 घंटे में 2.23 सेमी औसत बारिश दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 0.12, गैरतगंज में 2.62, बेगमगंज में 0.3, सिलवानी में 0.