पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी तय करेंगे सेमेस्टर प्रणाली का भविष्य

विद्यार्थी तय करेंगे सेमेस्टर प्रणाली का भविष्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

सेमेस्टरप्रणाली चालू रहे या बंद हो पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों की राय लेने के लिए वोटिंग कराई जाएगी। यह वोटिंग 29 सितंबर को होगी। वैसे अब तक काॅलेजों में इस वोटिंग को लेकर कोई आदेश नहीं आया है, फिर भी काॅलेजों में वोटिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सात साल पुरानी सेमेस्टर प्रणाली के भविष्य का फैसला स्टूडेंट्स पर छोड़ दिया है।

इस संबंध में छात्र-छात्राओं की राय लेने के लिए बाकायदा कॉलेजों में वोटिंग कराई जाएगी। सेमेस्टर प्रणाली को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों की अलग-अलग राय है। कोई इसे चालू रखने की बात कहता है तो कोई उसका दुष्परिणाम बताकर उसे बंद करने की सिफारिश कर रहा है। स्वामी विवेकानंद काॅलेज के छात्रों का कहना है कि साल में दो बार परीक्षा होने से कोर्स बंट जाता है। इससे पूरी किताब पर ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ती। कमजोर विद्यार्थियों के रिजल्ट में सुधार रहा है। वहीं कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा देरी से होने पर समय पर रिजल्ट नहीं पाता, जिससे विद्यार्थियों का साल बिगड़ रहा है।

प्रोफेसरों पर बढ़ा वर्क लोड

यूजीऔर पीजी कक्षाओं में 2007 से सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। साल में दो बार परीक्षाएं होने से प्रोफेसरों पर सेमेस्टर प्रणाली से पेपर वर्क का लोड बढ़ गया है, जिससे उन्हें मिलने वाली छुटि्टयां भी बंद सी हो गई हैं। क्लास में पढ़ाने की बजाय जानकारी तैयार करने में अधिक समय बीत जाता है। प्रोफेसरों का कहना है कि काॅलेज में छात्रों की संख्या तो बढ़ रही है परंतु स्टॉफ नहीं बढ़ा। इससे सभी जानकारी जुटाने में उनका ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है।

रिजल्ट में आया सुधार

काॅलेजके प्रोफेसरों की मानें तो कुछ सालों में रिजल्ट में सुधार आया है। मुख्य परीक्षा में व्यापक मूल्यांकन और सीसीई प्रोजेक्ट वर्क के अंक जुड़ने से रिजल्ट में सुधार आया है। साइंस ग्रुप में जहां पहले 30 फीसदी रिजल्ट निकलता था, अब उसका रिजल्ट 70 से 80 प्रतिशत तक रहा है। यही स्थिति अन्य सब्जेक्ट की भी है।

अभी नहीं आए आदेश

^सेमेस्टरप्रणाली में होने वाली वोटिंग को लेकर अब तक विभाग से आदेश नहीं आए हैं। आदेश आने के बाद वोटिंग कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के फैसले से सेमेस्टर प्रणाली का भविष्य तय हो सके। डॉ.प