पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर की महिला का होगा आॅपरेशन

जालंधर की महिला का होगा आॅपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर की महिला का होगा आॅपरेशन

रायसेन| जालंधरसे आई एक 94 वर्षीय महिला की आंखों का आॅपरेशन जिला अस्पताल में मंगलवार को होगा। यह आपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसी अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में नि:शुल्क आॅपरेशन किए जाते हैं। अब तक वे हजारों लोगों की आंखों का सफल आपरेशन कर चुके हैं। जालंधर से 94 वर्षीय शीलादेवी शर्मा अपने बेटे नरेश शर्मा के साथ आंखों का आॅपरेशन कराने के लिए सोमवार को रायसेन आईं। आॅपरेशन से पहले जिला अस्पताल में सभी प्रकार की जांचे नि:शुल्क कराई गईं। मंगलवार को इस वृद्ध महिला का आॅपरेशन होगा। मां के साथ आए नरेश शर्मा ने बताया कि रायसेन के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल द्वारा अच्छे से आंखों के आपरेशन करने के बारे में ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने बताया था। इस बात की पुष्टि अपने परिचितों से भी की तो उन्होंने भी रायसेन में सफल तरीके से आॅपरेशन होने की जानकारी दी थी। इसी कारण वे अपनी मां को आंखों का आॅपरेशन कराने के लिए यहां पर लेकर आए हैं।

रायसेन। सोमवारको जालंधर से अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए रायसेन के डॉ एसी अग्रवाल के पास पंहुची ९४ साल की शीलादेवी शर्मा।