पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजना की राशि निकाली पर नहीं मिल रहा पानी

योजना की राशि निकाली पर नहीं मिल रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| ग्रामढकना-चपना के सरपंच और सचिव के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा कार्य किए बिना ही राशि निकालने की शिकायत कलेक्टर से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम बिलोरी में नल-जल योजना के नाम पर एक लाख से अधिक की राशि का पंचायत के खाते से आहरण कर लिया गया है, जबकि गांव में ग्रामीणों को पानी की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।

इस कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के तीरथ सिंह पुत्र प्रेम सिंह के नाम पर कुटीर की राशि 45 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं, लेकिन तीरथ सिंह को यह राशि आज तक नहीं मिल पाई है। इस कारण वह आज तक अपनी कुटीर का निर्माण नहीं कर पाया है। इसी प्रकार गांव की मनरेगा के कामों में भी फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर राशि सरपंच और सचिव द्वारा निकाल ली गई है। वहीं गांव में बनाया गया सीसी रोड एक माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों द्वारा अनुविभाग स्तर पर जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन सौपने वाले ग्रामीणों को कलेक्टर ने जांच कराने का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम विलौरी के शैतान सिंह, दौलत सिंह, भगवान सिंह, हरीसिंह, बल्देव सिंह, प्यारेलाल, तुलाराम सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।