पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई के नाम पर काट दीं दो पेड़ों की बड़ी शाखाएं

सफाई के नाम पर काट दीं दो पेड़ों की बड़ी शाखाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका भवन की सफाई के नाम पर मंगलवार को कई पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालिया काट दी गईं। जिससे भवन तो साफ हो गया, लेकिन उसके समाने से हरियाली पूरी तरह से गायब हो गई है। साथ ही पेड़ों की घनी डालियों से मिलने वाली छांव भी अब कई दिनों तक लोगों को नहीं मिल पाएगी। हालांकि पेड़ की डालिया छंटने के बाद नगर पालिका भवन जरूर सभी को दिखाई देने लगा है।

बताया जा रहा है नगर पालिका द्वारा अपने इस भवन की रंगाई-पुताई भी करवाने की तैयारी कर कर रही है। ताकि नगर पालिका का भवन सुंदर दिखाई दे सके। नगर पालिका द्वारा पूरी शहर में स्वच्छता अभियान चला रखा है, लेकिन उसके भवन की सालों से रंगाई पुताई नहीं हुई थी, जिससे नपा भवन स्वच्छता के मामले में पिछड़ रहा था। इन सब बातों को ध्यान में रखकर नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन ने कर्मचारियों को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही नगर पालिका कर्मचारियों ने सुबह से ही सफाई अभियान छेड़ दिया। इस सफाई अभियान के तहत होर्डिंग्स,बैनर , पोस्टर सहित अन्य सामग्री को उतरवा दिया गया। साथ ही नपा भवन के सामने लगे पेड़ों की डालियों को छंटवा गया है। इस सफाई के दौरान करीब तीन ट्राली कचरा भी निकला, जिसे ट्रालियों से भरवा कर फिंकवाया गया है। इस दौरान नगरपालिका सीएमओ नदारद थे।

विज्ञापनों के होर्डिंग्स व पेड़ों से पट गया था नपा का भवन
नगर पालिका भवन में नीचे दुकानें हैं और ऊपरी तल पर कार्यालय बना हुआ है। भवन के सामने नीचे के दुकानदारों व कंपनियों के प्रचार-प्रसार वाले होर्डिंग्स लगे हुए थे। इन होर्डिंग्स से नपा का भवन पूरी तरह से दब गया था। भवन के समाने रखे कई दुकानदारों व कंपनियों के प्रचार-प्रसार वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए।

श्मशान घाट पर आज होगी सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नरापुरा वाले श्मशान घाट पर नगर पालिका द्वारा साफ सफाई कराई जाएगी। नपा अध्यक्ष जमना सेन ने बताया कि शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत नगर पालिका भवन भी सफाई कराई गई है।

नपा ने चलाया सफाई अभियान के तहत रोड किनारे झाडू लगते नपा अध्यक्ष जमना सेन।

लापरवाही
नगर पालिका द्वारा चलाए गए विशेष सफाई अभियान में नपाध्यक्ष जमना सेन, पार्षद उपेंद्र सिंह पवार , राधेश्याम सेन , सलमा सिद्दीकी , संतोष कुशवाह , असलम खान , कुंजीलाल अहिरवार , धनीराम विश्वकर्मा , ब्रजेश राय , इमरान खान , दुलारे भाई , पवन शाक्या , भगवानदास लोहट , अशोक सोनी , तिलक शाक्या सहित नपा कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष और पार्षदों ने थामी झाड़ू
खबरें और भी हैं...