पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझाइश पर साथ रहने तैयार हुए दो दंपती

समझाइश पर साथ रहने तैयार हुए दो दंपती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन | परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक मंगलवार को महिला पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई, जिसमें सालों से आपसी मनमुटाव के कारण अलग रह रहे दो दंपत्तियों को समझा बुझाकर साथ रहने के लिए राजी किया। इस बैठक टीआई पवित्रा शर्मा, काउंसलर दीपचंद जैन, डॉ. आरकेएस राठौर, कैलाश श्रीवास्तव, सीएस नागर, अजीजा बी, डॉ. नरेन्द्र दुबे ने केंद्र में आए पति-प|ियों के मामलों को सुनकर उन्हें सलाह मशविरा दिया।

परिवार परामर्श केंद्र में पिपलई राजलवाड़ी निवासी शबीना (परिवर्तित नाम) ने पति शमरू खां निवासी ग्राम पाटनी बिलकिसगंज जिला सीहोर के विरुद्ध मारपीट कर प्रताडि़त किए जाने की शिकायत कराई थी। परामर्श केन्द्र में दोनों पति-प|ी के बीच समझाइश से एक राय कायम की और उनको पुरानी बातों को भूलकर नई जिंदगी शुरू करने सहमति दी। वहीं आवेदिका सीमा (परिवर्तित नाम) पुत्री रामप्रसाद विश्वकर्मा निवासी बाड़ी और उसके पति नरेश विश्वकर्मा निवासी बड़ौदा के मामले में दोनों को समझाइश के बाद आपस में विचार विमर्श के लिए 15 दिवस का समय दिया गया। इसके साथ ही आवेदिका शीला बाई (परिवर्तित नाम) और अन्य आवेदक कमलेश निवासी कांठ सेमरा के मामलों पर भी विचार विमर्श किया गया।

खबरें और भी हैं...