समर्थन पर गेहूं खरीदी के लिए 22 तक पंजीयन
रायसेन | जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए ऑन लाईन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान ऑन लाईन पंजीयन 22 फरवरी तक करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। पिछले साल 42 हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था। राजस्व अमले द्वारा पंजीयन कराने वाले किसानों के खेतों में पहुंच कर सत्यापन किया जा रहा है।