पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सूचना अभियान मेला 15 से

जन सूचना अभियान मेला 15 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन सूचना अभियान मेला 15 से

रायसेन | केंद्रसरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं एवं गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 15 से 17 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से भारत निर्माण जन सूचना अभियान कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल ग्राउंड में किया जाएगा। इसके तहत 15 दिसंबर को पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मेलन और 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्व-सहायता समूह सम्मेलन होगा

कृत्रिमउपकरण किए जाएंगे वितरित: जनसूचना अभियान मेले में क्षेत्रीय विकलांग पुनर्वास केन्द्र भोपाल की ओर से अस्थि बाधित नि:शक्तजनों को तीन पहिया साइकिल, ह्वील चेयर, बैसाखी और रोलेटर वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही सुनने में असमर्थ जनों को श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित व्यक्तियों को ब्रेल वाच सहित कई उपकरण भी दिए जाएंगे।