पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावे आपत्तियों का निराकरण

दावे-आपत्तियों का निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन | जिलेमें कई जनपदों में ग्राम रोजगार सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र बुलाए गए थे। इस संबंध में प्राप्त दावे-आपत्ति का निराकरण जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया गया।

ऐसे आवेदक जिनके द्वारा ग्राम रोजगार सहायक के पद पर भर्ती के संबंध में दावे-आपत्ति जनपद एवं जिला स्तर पर प्रस्तुत किए गए थे, उन सभी उम्मीदवारों की सुनवाई जिला पंचायत के सीईओ अनुराग चौधरी द्वारा की गई। सुनवाई के लिए गठित समिति में संबंधित तहसील के एसडीएम एवं जनपद पंचायत के सीईओ मौजूद रहे। इस सुनवाई में जिन उम्मीदवारों के दावे आपत्तियां सही पाई गईं, उनके नाम सूची में जोड़े जाएंगे तथा जिन उम्मीदवारों के दावे-आपत्ति नियमानुसार सही नहीं पाए गए उनकी आपत्तियां निरस्त कर दी गईं।

पारदर्शितासे िनराकरण

दावे-आपत्तिके संबंध में सुनवाई के लिए आए वीरेन्द्र राजपूत, गणेश राम, काशीराम, अरविंद सिंह, आलोक सिंह ने बताया कि रोजगार सहायक के पद पर भर्ती के संबंध में जो दावे-आपत्ति बुलवाए गए थे, उनमें उम्मीदवारों द्वारा दिए गए प्रपत्रों को संबंधित जांचकर्ता अधिकारियों ने बारीकी से देखा और उम्मीदवारों की पूरी बात भी सुनी।

रायसेन। रोजगारसहायक भर्ती के दावे आपत्तियों का निराकरण किया गया।