पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी आपस में भिड़े, चार घायल, एक गंभीर

पड़ोसी आपस में भिड़े, चार घायल, एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसी आपस में भिड़े, चार घायल, एक गंभीर

बेगमगंज| खिरियानारायण दास टेकरी में बैडमिंटन खेल रहे युवाओं की शटल मकान की चादरों पर गिरने से हुए विवाद में चार लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इससे एक पुरुष तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला को गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर किया गया है।

टेकरी निवासी हीरा सिंह के पुत्र शुक्रवार रात 8 बजे बैडमिंटन खेल रहे थे। उनकी शटल पड़ोसी भगवानदास शाक्या के मकान की चादरों पर गिरी, उसे उतारने के लिए बच्चे बार-बार चढ़-उतर रहे थे। उन्हें वहां खेलने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर हीरासिंह उसकी प|ी रामवती पुत्र हेमराज एवं सुनील ने लाठियों लोहे की राड से भगवानदास पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी बहन जयबाई के सिर में लोहे की राड लग जाने से वह बेहोश हो गई। मारपीट यही नहीं थमी, आरोपियों ने भगवानदास की 65 वर्षीय मां हीराबाई, प|ी दुर्गा बाई पर भी हमला कर घायल कर दिया। हमले से भगवानदास उसकी प|ी दुर्गाबाई के हाथ में तथा मां हीराबाई के कांधे में गंभीर चोट आई है। जयबाई को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। एसआई एसबी तिवारी ने बताया कि भगवानदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने हीरासिंह सहित अन्य तीन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। हीरासिंह की प|ी भी थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंची कि भगवानदास ने उन्हें बुरी नीयत से पकड़ा।