पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूंदाबांदी होने से घुली ठंडक

बूंदाबांदी होने से घुली ठंडक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसममें आए बदलाव से आसमान पर दो दिन से बादलों का डेरा बना हुआ है। वहीं सुबह के समय कोहरे की स्थिति निर्मित हो रही है। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। शाम होते ही मौसम का मिजाज बदला और रात 8 बजे से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबादी शुरू हो गई, जो करीब 8.30 बजे तक जारी रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है।

मौसम में आए बदलाव से दिन के समय आसमान पर बादलों का डेरा बना हुआ है। इस कारण शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर के समय 10 मिनट के लिए धूप निकली थी। इसके बाद सूर्य देव फिर से बादलों में छिप गए। दिन भर मौसम ठंडा बना रहा और लोग गर्म कपड़ों में ढंके नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। जगह-जगह बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का तामपन स्थिर रहने और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

मावठा गिरने से होगा किसानों को फायदा

आसमानपर छा रहे बादलों से किसानों में मावठा गिरने की उम्मीद बढ़ गई है। इस समय मावठा गिरता है तो किसानों को फसलों की सिंचाई नहीं करना पड़ेगी। किसानों का कहना है कि मावठा की बारिश हो जाती है तो सिंचाई पर खर्च होने वाली राशि से निजात मिल जाएगी।

रायसेन। शुक्रवारको रात 8 बजे हुई बूंदाबांदी।