पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश

निरीक्षण में व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलीलासमिति की बागडोर प्रशासन के हाथों में आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को मेला स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मेले में लगने वाली दुकानों के लिए जगह निर्धारित करने की कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचे संयुक्त कलेक्टर गजेंद्र सिंह नागेश ने नगर पालिका सीएमओ को मेले में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को कलेक्टर जेके जैन ने अतिरिक्त तहसीलदार पीटी बागड़े को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। मेला समिति का प्रशासक बनने के बाद श्री बागड़े ने उसी दिन कार्यभार संभाल लिया था। अब प्रशासक द्वारा 25 दिन तक चलने वाले रामलीला मंचन के साथ ही मेले की व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। मेले में झूले सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का आना शुरू हो गया है। रामलीला मेला 17 दिसंबर से शुरू होगा। इस बार मेले की व्यवस्थाएं प्रशासक के हाथ में होने से उसकी तैयारियां भी जिला प्रशासन द्वारा ही जुटाई जा रही हैं।

रायसेन। रामलीलामेला स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा।