पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगी पुलिस

ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगी पुलिस

रायसेन | गांवोंमें पहुंचकर पुलिसकर्मी न-केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली से भी उन्हें अवगत कराएंगे, ताकि पुलिस और लोगों के बीच की दूरियों को खत्म किया जा सके। इस दूरी को खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा 12 से 18 दिसंबर तक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए होशंगाबाद रेंज के आईजी सतीश सक्सेना ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं।

आईजी श्री सक्सेना ने प्रत्येक थाने के लंबित अपराध, चालान, माल, मर्ग, शिकायत पत्रों की बारीकी से समीक्षा करते हुए माह के अंत तक आवश्यक रूप से सभी लंबित प्रकरणों काे निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा, एएसपी धनंजय शाह सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

रायसेन। शुक्रवारको पुलिस कंट्रोल रूम में आईजी सतीश श्रीवास्तव ने बैठक ली।