खस्ताहाल सड़क पर चल रहे ओवरलोड वाहन
नगरसे भोपाल और सागर मार्ग की ओर जाने वाली बीओटी सड़क पर इन दिनों ओवरलोड एवं अंधी रफ्तार से चलने वाले वाहनों की भरमार है। इस सड़क पर 70 टन से अधिक वजनी वाहनों को निकलने की अनुमति नहीं है, लेकिन भारी वजन के वाहन सड़क से निकल रहे हंै।
गैरतगंज से निकली रायसेन राहतगढ़ बीओटी सड़क पर लंबे समय से ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। इस सड़क पर 70 टन से ज्यादा वजन के वाहनों को निकलने से प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन इस पर कोई ध्यान देते हुए 100 से लेकर 300 टन तक के वजनी वाहनों को सड़क से निकाला जा रहा है। वाहनों की तेज गति पर भी कोई नियंत्रण नहीं रखा जा रहा है। इसके चलते पूरे सड़क मार्ग एवं यहां स्थित पुराने पुल-पुलियों की हालत खस्ता हो चली है। ओवरलोड वाहनों के चलते ही वर्ष 2011 में इसी सड़क पर तहसील के ग्राम बीनापुर स्थित कहुला पुल गिर गया था। नगर की बीना नदी पर बने बीना पुल, पटी मार्ग स्थित बंधान पुल, गढ़ी पास स्थित पुल, चांदोनीगंज के पास स्थित पुल सहित सड़क मार्ग पर बनी लगभग 2 दर्जन पुलियां खस्ताहाल है। ओवरलोड एवं तेज गति वाहनों की भरमार से इनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। पूरा सड़क मार्ग भी कई जगहों से खराब हो चुका है। सड़क का जिम्मा संभाल रही वेलस्पन कंपनी इस ओर कोई ध्यान देकर राहतगढ़, गैरतगंज एवं रायसेन स्थित अपने टोल नाकों से बेरोक टोक अवैध रूप से इन वाहनों को निकाल रही है। इसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
की जाएगी कार्रवाई
^सड़ककंपनी द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही इस मुद्दे पर कलेक्टर एवं एमपीआरडीसी को अवगत कराकर समुचित कार्रवाई की जाएगी। उमरावसिंह मरावी, एसडीएमगैरतगंज
गैरतगंज। गंतव्यतक पहुंचने की जल्दबाजी में लोग किसी भी वाहन में लटकते हुए सफर कर रहे हैं।
गैरतगंज। ओवरलोडवाहनों पर नहीं लग रहा अंकुश। जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं यात्री।