- Hindi News
- बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पुलिस जवानों के भी चालान काटे
बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पुलिस जवानों के भी चालान काटे
व्हीकलएक्ट के नियम और हाईकोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ आरटीओ और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 158 बाइक चालकों से अर्थदंड वसूला गया। इसी दौरान तीन पुलिस जवानों, एक शिक्षक, दो बैंककर्मी और एक पत्रकार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अब विभाग शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों की भी चैकिंग करने की योजना बना रहा है।
पिछले एक सप्ताह से शहर के बाइक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा बगैर हेलमेट के बाइक दौड़ाने वाले चालकों के चालान बनाए बनाए जा रहे हैं।
राज्य शासन और कोर्ट के निर्देशों के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को शहर में आरटीओ और यातायात पुलिस हेलमेट लगाने की हिदायत देते हुए चालानी कार्रवाई की। इस संबंध में आरटीओ एसके मालवीय ने बताया कि निर्देशों के अनुसार ही बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कर्रवाई की गई है।
इस दौरान एक शिक्षक, दो बैंक कर्मी और तीन पुलिस के जवानों पर भी कार्रवाई की गई है। कुल 158 लोगों से 30 हजार रुपए की वसूली की गई है।
अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए किया निर्देशित
कार्रवाईके दौरान चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को बगैर रजिस्ट्रेशन के एक वर्ष से भी अधिक समय से चलाया जा रहा था। वाहनों को जब्त कर कोतवाली थाने में खड़ा किया गया है। शासकीय कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों को भी हेलमेट पहनने के लिए निर्देशित किया गया है। नियमों का पालन कराने के लिए शासकीय कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा। अभियान चलाकर शासकीय कार्यालयों में भी चालानी कार्रवाई कराई जाएगी।