दो पालियों में होगी चयन परीक्षा
व्यावसायिकपरीक्षा मंडल द्वारा संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा के अंतर्गत पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सीमित सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा 14 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रायसेन में सात तथा मंडीदीप में पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं। रायसेन में शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक कॉलेज, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या उमावि, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट विद्यालय, शाइनिंग पब्लिक स्कूल तथा राजीव गांधी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार मंडीदीप में शासकीय बालक उमावि, शासकीय कन्या उमावि, ग्रेफाइट उमावि, चावरा विद्या मंदिर तथा अनंत उत्सव उमा विद्यालय सिमराई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्ष हाल में फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर विभाग का पेनकार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, शासकीय संस्था द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र में से कोई एक जो आवेदक द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरा है, लाना अनिवार्य है। पहचान पत्र के अभाव में आवेदक को परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी। नकल एवं अनुचित साधनों के उपयोग को सख्ती से रोकने के लिए तीन सदस्यीय फ्लाइंग स्क्वाड दल का गठन किया गया है। ये दल संबंधित परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण कर परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।