स्थगित हुई बीयू की परीक्षाएं आज से
स्थगित हुई बीयू की परीक्षाएं आज से
रायसेन | नगरीयनिकाय चुनाव के कारण स्थगित हुई बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होना थीं, लेकिन ये परीक्षाएं भोपाल में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा के चलते सोमवार से शुरू नहीं हो सकीं। बीयू ने सोमवार की सभी परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया है। अब ये परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। स्वामी विवेकानंद काॅलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. एके जुनेजा ने बताया कि सोमवार को बीकाम कंप्यूटर का वह पेपर होना था, जो आउट ऑफ सिलेबस आने के कारण निरस्त हुआ था। इज्तिमा के कारण इसकी परीक्षा मंगलवार को दोपहर 3 से 6 बजे के बीच होगी।