पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झंडा दिवस पर जुटाई सहायता राशि

झंडा दिवस पर जुटाई सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झंडा दिवस पर जुटाई सहायता राशि

रायसेन |सशस्त्र सेनाझंडा दिवस पर कलेक्टर जेके जैन सहित सभी अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण अधिकारी मुन्ना बाबू शर्मा द्वारा बैज लगाए गए। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि दी गई।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय शस्त्र सेनाओं के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं, उनका पुण्य स्मरण करना तथा सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धनराशि एकत्रित करना है। इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, विकलांग सैनिक, भूतपूर्व सैनिक को उपचार, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, सिलाई, कढ़ाई एवं अन्य तरह से आर्थिक सहायता की जाती है।

रायसेन। झंडादिवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण अधिकारी मुन्ना बाबू शर्मा ने कलेक्टर को बैज लगाया।