पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद नहीं मिला तो किया चक्काजाम

खाद नहीं मिला तो किया चक्काजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदामों में रखी है खाद

भोपालरोड स्थित विपणन संघ के गोदाम में खाद होने के बाद भी सोमवर को वितरण नहीं किया जा सका, जबकि किसान गोदाम के बाहर अल सुबह से इंतजार कर रहे थे। किसानों को जब खाद का वितरण नहीं होने की जानकारी मिली तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। गोदाम के सामने भोपाल मार्ग पर ही किसानों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। काफी देर तक प्रदर्शन होने के बाद पुलिस द्वारा किसानों को मार्ग से हटाया जा सका।

जिले को लगातार मांग के हिसाब से कम और किश्तों में खाद मिल रही है। इस कारण किसानों को खाद के लिए मशक्कत करना पड़ रही है। विपणन संघ के गोदाम पर भी रोजाना किसानों की लंबी कतार लग रही है। सोमवर को भी दूरस्थ क्षेत्रों के किसान खाद लेने के लिए गोदाम के बाहर सुबह से ही कतार लगाए खड़े हुए थे।

सुबह करीब 11 बजे किसानों को खबर मिली की खाद वितरण नहीं किया जाएगा। ऐसे में किसानों के सब्र का बांध फूट पड़ा। किसानों ने भोपाल रोड पर ही गोदाम के सामने चक्काजाम कर दिया। 20 मिनट तक वहनों को रोककर चक्काजाम किया गया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाली प्रभारी राकेश जैन और पुलिस बल द्वारा किसानों को रोड से हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

कर्मचारी छुट्टी पर

^गोदामपर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण किसानों को खाद लेने में बड़ी मशक्कत करना पड़ रही थी, लेकिन अब निरंतर खाद उपलब्ध होने लगा है। इससे अब पर्याप्त मात्रा में खाद की रेक लगती रहेगी। मंगलवार को भी 200 टन खाद आएगी। सेमवार को स्टॉफ के कर्मचारी छुट्टी पर थे। वहीं हम्माल भी नदारद थे। ऐसे में खाद वितरण संभव नहीं हो सका। राखीरघुवंशी, डीएमओरायसेन

सूत्रों के अनुसार जिले को तीन दिन में 1,700 टन यूरिया और 1,700 टन डीएपी मिला है। इसमें से बड़ी मात्रा में सोसायटियों को खाद पहुंचाया गया है। शेष खाद बंटने के लिए संघ के गोदाम में रखा हुआ है, लेकिन कुछ हम्माल और स्टॉफ के कर्मचारी छुट्टी पर थे, जिससे खाद का वितरण नहीं किया जा सका। इससे किसानों में आक्रोश था। वहीं स्टॉफ द्वारा किसानों को एक दिन सब्र करने की सलाह दी गई। ब्रजेश धाकड़, सुनील मालवीय, भैयालाल धाकड़, दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन अब अचानक बताया कि खाद नहीं मिल सकेगी। प्रबंधन की लापरवाही के कारण दूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों को परेशानी का सामना कर