पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह में भी खाली नहीं किया जा सका तालाब

एक माह में भी खाली नहीं किया जा सका तालाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मध्य स्थित मिश्र तालाब का यूरोपियन यूनियन संघ द्वारा नगर पालिका के सहयोग से सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए तालाब की सफाई होना है।

एक महीना बीत जाने के बाद तालाब का पानी आधा खाली कराया जा चुका है, लेकिन अब तालाब में शहर के लेबल से नीचे पानी पहुंच चुका है। ऐसे में जिस नाले के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है, उस नाले का पानी ही तालाब में पहुंचने लगा है। वहीं महज मोटर के माध्यम से पानी खाली कराया जाना संभव नहीं दिखाई दे रहा है। नगर पलिका द्वारा इसके लिए विशेष प्रयास भी नहीं किया रहा है। तालाब से रोजाना पार को खोदकर पानी खाली कराया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ मोटर द्वारा रोजाना खेतों में पानी पहुंचाया जा रहा था। तालाब खाली करने की गति धीमी होने के चलते तालाब को आधा खाली होने में पूरा एक माह लगा है, लेकिन अब जलस्तर शहर के तल से नीचे पहुंचने के कारण उसी पार के माध्यम से वापस तालाब में पानी लौट रहा है। ऐसे में तालाब का खाली होना मुश्किल सा दिखाई देने लगा है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई कारगर प्रयास नहीं किया जा रहा है। बगैर तालाब खाली कराए गहरीकरण का काम शुरू नहीं हो सकेगा। वहीं शहर के लोगों को तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ेगा।

रायसेन। मिश्रतालाब को लगभग २० दिन से खाली कराया जा रहा है। अब इसका पानी आधे से ज्यादा खाली हो गया है और नीचे सतह के घाट भी दिखने लगे हैं।