पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमेशा भगवान का करना चाहिए स्मरण

हमेशा भगवान का करना चाहिए स्मरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| शहरके वार्ड 13 स्थित अवंतिका कॉलानी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा वाचक पं. दुर्गा प्रसाद शर्मा ने भगवान शिव और पार्वती का दृष्टांत सुनाया।

श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की कथा विस्तार पूर्वक सुनाते हुए कहा कि अर्जुन पर भगवान की कृपा इसलिए ज्यादा थी, क्योंकि अर्जुन दिन-रात भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहते थे। इससे भगवान श्रीकृष्ण अति प्रशन्न थे। एक बार उनके हरिनाम के स्वर से सत्यभामा ने भगवान श्रीकृष्ण का संकीर्तन शुरू कर दिया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने धीरे-धीरे उनकी आठों पटरानियों को हरिनाम संकीर्तन के स्वर को सुनने का आदेश दिया।

हरिनाम के संकीर्तन को देव ऋषि नारद सुनकर वीणा बजाने लगे। देखते ही देखते संपूर्ण संसार में हरिनाम की गूंज सुनाई देने लगी। इस कारण भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्तों में अर्जुन का प्रथम स्थान था, इसलिए सदा हरिनाम संकीर्तन करना चाहिए। कथा सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।